Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती जिले के दुबौलिया ब्लाक प्रमुख के कुर्सी पर दावेदारों की दौड़ में आगे...............

सुनील उपाध्याय

बस्ती जिले के दुबौलिया  ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर बैठने की तैयारी काफी तेज हो गयी है।अबकी बार सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर हर पार्टी अपनी गोटी फिट करने में लगा है किन्तु वर्तमान संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी से घोषित उम्मीदवार की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार दुबौलिया ब्लाक प्रमुख पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से विनय सिंह सोनू को भाजपा से प्रत्याशी घोषित किया जा सके ऐसी चर्चा क्षेत्र में जोरो पर है.


वैसे देखा जाए तो दुबौलिया ब्लाक प्रमुख पद प्रवल दावेदार  भगवानबक्स  सिंह  की दावेदारी कमजोर नहीं है। वर्तमान समय में और जो लोग भाजपा से दावेदारी कर रहें हैं उनका जमीनी स्तर पर कहीं कोई तस्वीर नहीं दिखाई पड़ती है। उन्हें केवल सरकार का सहारा है।इधर विनय सिंह सोनू  के पक्ष में कप्तानगंज विधानसभा के विधायक सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ला जी के साथ साथ निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का खुला समर्थन भी है। भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का झुकाव भी विनय सिंह सोनू  के तरफ ही दिखाई पड़ता है। दो विधानसभा कप्तान गंज वा हरैया  होने के कारण और अयोध्या से करीब होने के कारण  हमेशा चर्चा में रहा है। 

पिछली बार सपा सरकार मे दुबौलिया ब्लाक प्रमुख कि ताजपोशी एम एल सी बाराबंकी राजेश यादव के करीबी गीता यादव पत्नी तालेवन यादव को मिला था इस बार भी तालेवन यादव मैदान मे अपनी ताल ठोक रहे है अब देखना यह होगा कि भाजपा अपने कार्यकर्ता को कैसे ताजपोशी पहना पाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे