Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ मन के अंदर आते हैं सुविचार : सदर विधायक

दंत अस्पताल का फीता काट विधायक ने किया उद्घाटन

एस के शुक्ला 

रानीगंज,प्रतापगढ़। स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ मन के अंदर सुविचार आते हैं।यह बातें सदर विधायक राजकुमार पाल ने कोरोना महामारी के समय मरीजों की सेवा करते हुए कोरोना के शिकार हुए आशीष शुक्ल के स्मृति में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में एक दंत अस्पताल का फीता काट कर उद्घाटन करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि डॉ अवंतिका पांडेय ने इस क्षेत्र में दांत का अस्पताल खोलकर ग्राम्यांचल  के अंदर जो सेवा करने का निर्णय लिया है, इससे कमजोर तथा गरीब लोगों को जो शहर नहीं पहुंच पाते थे उन्हें लाभ मिलेगा। इस मौके पर भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी की अध्यक्षता में कोविड-19 का पालन करते हुए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि कोरोना मरीजों की सेवा करते हुए आशीष शुक्ल करोना बीमारी से ग्रसित होकर इस संसार से चले गए।

उनकी याद में जो इस अस्पताल का नामकरण किया गया बहुत ही सराहनीय एवं स्वागत योग्य है।इस मौके पर डॉ अवंतिका पांडेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने दांतों का इलाज अनेक कारणों से नहीं करा पाती है। मेरा उद्देश्य है कि हम जनमानस को विशेषकर महिलाओं को दांत से संबंधित  रोगों के निराकरण का यहां पर कार्य करेंगे। तंबाकू सेवन भी सबसे ज्यादा मुख और दांत के रोग का कारण होता है। इससे मुख और गले का कैंसर होता है। इसके अतिरिक्त दांतों के रोग के कारण ही शरीर में अनेक बीमारियां पैदा होती है,क्योंकि जब तक हम दातों से भोजन को ठीक से कूंच कर नहीं खाते तो वह भोजन पेट में जाता है। उससे पेट की अनेक बीमारी गैस्टिक आदि बनती है। जब दांत हमारा निरोग रहेगा तो हम भोजन को अच्छे ढंग से खाकर पचा सकते हैं,जिसके कारण पेट से संबंधित कोई बीमारी नहीं होगी और पेट के कारण ही शरीर से संबंधित बीमारियां होती हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार कृष्णानंद त्रिपाठी, संतोष भगवन,ओमप्रकाश त्रिपाठी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, संतोष दुबे पूर्व सभासद, बृजेश तिवारी, शिव शंकर सिंह,बच्चा मिश्रा, एस के पाण्डेय, राकेश मिश्रा,डी पी इंसान, आचार्य आलोक, डॉक्टर पियूष कान्त शर्मा, पूनम इंसान, शोभा शुक्ल, लक्ष्मी मिश्रा, गीता मिश्रा, अनीता पांडेय, सलमान खान, शमसुज्जमां एडवोकेट, दिलगीर खां एडवोकेट, गुलाम हसन खां एडवोकेट, डॉक्टर विवेक पांडेय, डा चेतना पांडेय,उदय त्रिपाठी, परमानंद मिश्रा, शिव सागर शुक्ल, राघवेंद्र श्रीवास्तव, बैजनाथ प्रसाद शुक्ला,कमलेश मिश्र,शुभम पांडेय, सुभाष विश्वकर्मा, पन्नालाल जयसवाल, संतोष पाण्डेय, विद्या सागर मिश्र, राम शिरोमणि मिश्र, सभापति द्विवेदी, कृष्ण कुमार मिश्र, विनोद पटेल, रामदीन पटेल, पप्पू बीडीसी, राजू पाण्डेय,भानु सिंह, कृष्ण कुमार मिश्रा मनीष तिवारी मनोज मिश्रा, महेंद्र पटेल,रिजवान, मुन्ना आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर लोगों को इमो फार्म मंजन नि:शुल्क वितरित किया गया। संचालन राजू शुक्ला एवं आभार धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुज दास ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे