Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छपिया:युवती पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को एसओजी टीम व छपिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

दुर्गा सिंह पटेल

मसकनवा गोंडा:किशोरी को जिंदा जलाने का प्रयास करने तथा प्रयास करने में असफल होने पर चाकू से हमला करने वाले युवक को एसओजी टीम व छपिया पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की दोपहर हुई इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए घायल किशोरी का बेहतर उपचार एवं आरोपी अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मनकापुर के नेतृत्व में टीमें बनाकर कार्रवाही करने का कड़ा निर्देश दिया था।

इसे भी पढ़े यह था मामला:  छपिया:सिरफिरे युवक ने बालिका पर किया जानलेवा हमला,आरोपी फरार

 स्वाट/सर्विलांस टीम को भी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश के फलस्वरुप छपिया पुलिस ने वांछित अभियुक्त विशाल यादव को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष छपिया राकेश कुमार सिंह ने बताया की आरोपी युवक को गोंडा शहर से गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष छपिया ने बताया की अभियुक्त विशाल यादव निवासी ग्राम कुसमी से पूछताछ करने पर उसने घायल किशोरी से एकतरफा प्रेम करने की बात कही। पुलिस के अनुसार विशाल यादव का कहना है की लड़की उसे पसंद नहीं करती थी। जिसको लेकर आरोपी युवक ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। इसी बात से नाराज होकर विशाल ने लड़की के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया तथा उसके बाद लड़की के ऊपर चाकू से कई बार कर दिये। एसओ छपिया ने बताया की अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू वह लाइटर बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त को रिमांड के लिए न्यायालय रवाना किया गया है। शनिवार की दोपहर हुई इस दुस्साहस भरी घटना से लोगों में भय व आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोगों ने ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए कुछ कठोर कदम उठाए जाने की बात कही है। विदित हो की शनिवार को दोपहर एक बजे छपिया थाना क्षेत्र के कुसमी गांव में अपने बहन व भाइयों के साथ घर पर खेल रही इंटरमीडियट की छात्रा शिवानी को गांव के ही विशाल यादव ने पहले केरोसिन तेल से जलाने का प्रयास किया था। असफल होने पर बालिका को चाकू से गोदकर फरार हो गया था। शिवानी को उपचार के लिये जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। शिवानी के पिता राकेश कुमार तिवारी की तहरीर पर विशाल यादव के विरूद्ध धारा 307 के तहत छपिया थाने में मामला दर्ज किया गया था। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया की युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी सुनील सिंह व थाना अध्यक्ष छपिया राकेश कुमार सिंह मय टीम शामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे