Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नीतू सिंह ने गरीब महिलाओं में बांटी साड़ी




कुमकुम लगाकर, मिष्ठान खिलाकर दी साड़ी
आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नीतू सिंह ने अपने सोनबरसा स्थित पैतृक निवास पर गरीब महिलाओं में साड़ी का वितरण किया गया। जिससे गरीब महिलाओं ने प्रशन्सा व्यक्त किया।
इस बाबत बताते चलें कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक रहे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस भाजपा संगठन द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी मनाया जा रहा है। जिस बाबत संगठन ने डॉ मुखर्जी की याद में पौधारोपण किया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य कार्यक्रम भी भाजपा पदाधिकारियो द्वारा किया जा रहा है।
इसी कड़ी में बुधवार को पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर सिंह की पौत्र वधू एवं वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नीतू सिंह के द्वारा भी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को संस्मरण करते हुए अपने पैतृक निवास पर गरीब महिलाओ में साड़ी वितरण किया गया। इसके साथ ही जरूरतमंद महिलाओं में अंगवस्त्र व मास्क आदि का भी वितरण किया गया। इसके साथ ही आवास परिसर में ही पौधारोपण भी किया गया। इसके साथ ही वितरण कार्यक्रम में इनके द्वारा बताया गया कि आज का यह कार्यक्रम महान बलिदानी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी में रहा है। इनके द्वारा बताया गया कि भाजपा सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के मूलमंत्र से चल रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से आम गरीब, किसान, व्यापारी आदि सभी वर्ग को लाभ मिल रहा है। हर किसी के लिए सरकार ने जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है और उसके लाभ को दिलवाया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना जैसी दर्जनो कल्याणकारी योजनाएं आम गरीब परिवार के लिए लायी गयी है। इस तरह से इस अवसर पर अनेको बातो को कहा गया। इस दौरान ज्ञानमती, मैनादेइ, श्रीकांति, रामरती आदि महिलाओं को साड़ी आदि प्रदान किया गया। सभी महिलाएं साड़ी पाकर प्रसन्न रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे