Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने बसपा की सदस्यता से दिया त्यागपत्र



आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर का पार्टी से निष्कासन के विरोध में जिले में पूर्व मंडल अध्यक्ष राम भवन शर्मा सहित बहुजन समाज पार्टी के सैकड़ो निवर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों व नाई समाज के सदस्यों ने प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक त्यागपत्र दे दिया है। इसे प्रदेश नेतृत्व को फैक्स के साथ जिलाध्यक्ष को भी सौंपा। बसपा नेता राम भवन शर्मा ने इसे निदनीय करार दिया। कहा कि बसपा के संस्थापक कांशीराम के साथ काम करने वाले पांच बार विधायक एवं चार बार कैबिनेट मंत्री रहे रामअचल राजभर को बिना कारण, बिना पक्ष सुने उपेक्षाकृत रवैया अपनाते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। यह राजभर समाज का अपमान और उसके स्वाभिमान के खिलाफ है।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भाईचारा चन्द्र प्रकाश ठाकुर, पूर्व सेक्टर अध्यक्ष रामफेर राजभर, राहूल शर्मा, विजय शर्मा, सदानन्द गौतम, सुनीता शर्मा, दीपू शर्मा, पप्पू राजभर, श्याम विहारी, बजरंगी राजभर, अवधेश राजभर, कृष्णा राजभर आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे