Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने गौ आश्रय केंद्र पर किया वृक्षारोपण

 

दुर्गा सिंह पटेल

मसकनवा गोंडा।वन विभाग के तत्वावधान में शनिवार से जिले में वन महोत्सव अभियान की शुरुआत हो गई। एक से सात जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के तहत तीसरे दिन जिले सहदुल्लानगर रेंज के ग्राम पंचायत सिंगारघाट के गौ-आश्रय केंद्र पर गौरा विधायक प्रभात वर्मा व वन क्षेत्राधिकारी सुशील चतुर्वेदी ने वृक्षारोपण किया।


विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि पौधारोपण से ही प्रकृति व पर्यावरण की सुरक्षा होगी। पौधे लगाकर प्रकृति को हरा भरा बनाने से ही पर्यावरण पर मंडराते खतरे से बचा जा सकता है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति व पर्यावरण की सुरक्षा करनी चाहिए। कोरोना काल में आक्सीजन की कमी का विस्तार से उल्लेख करते हुए भावी पीढ़ी के लिए पौधारोपण के प्रति जागरूक किया।

विधायक ने ग्रामीणों को पौधरोपण का संकल्प दिलाया। वन क्षेत्राधिकारी सुशील चतुर्वेदी ने लोगो को जागरूक करते हुए पीपल, बरगद,नीम के पेड़ को ज्यादा से ज्यादा लगाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने बताया कि ग्राम विकास विभाग से छपिया में 138,834 व बभनजोत में 112,200 पौधे रोपित किए जाएंगे। सभी ग्राम प्रधानों को पौधे उपलब्ध करा दिया गया है।

इस मौके पर अशोक तिवारी,पप्पू शुक्ल,शोहरत वर्मा,उप रेंजर साजेन्द्र मिश्रा,वन रक्षक सतेंद्र यादव, सुधीर श्रीवास्तव,सत्यनारायण जयसवाल सहित कई लोग रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे