Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। तहसील करनैलगंज इकाई के लेखपाल संघ का चुनाव शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे पदाधिकारियों का चयन किया गया। करनैलगंज तहसील सभागार में जिला मंत्री सिद्धार्थ द्विवेदी की अध्यक्षता में लेखपाल संघ की तहसील इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर बसंतलाल निर्वाचित हुये। वहीं   फैय्याज अहमद खान को उपाध्यक्ष, विनय कुमार को मंत्री, रमेश कुमार वर्मा को उप मंत्री, राजेश कुमार यादव को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, बलराम मिश्र को कोषाध्यक्ष, शांती देवी को ऑडिटर पद पर निर्विरोध चयनित किया गया है। जिला उपाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी, सदर मंत्री आत्माराम वर्मा, गोविंद शरण तिवारी, बीरेंद्र बहादुर पाठक, जितेंद्र कुमार शुक्ल आदि लेखपाल मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे