Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है भाजपा: सिद्धार्थ सिंह

 

सुनील उपाध्याय

बस्ती। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है। मैं तो कहीं कानून व्यवस्था का पालन किया जा रहा है और ना ही लोकतांत्रिक मूल्य का ध्यान रखा जा रहा है।


इस प्रकार पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त हो गया है। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों का व्यवहार भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत हो गया है जबकि उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए आने वाले भविष्य में स्थितियां बदलेंगे और उन्हें भी उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।



श्री सिंह ने यह भी कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रशासन की मनमानी एवं दादागिरी ने यह जाहिर कर दिया है कि प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों की सरकार नहीं रह गई है। शासन के इशारे पर पुलिस गुंडागर्दी पर उतर आई है और प्रशासनिक अधिकारी भी उनका साथ दे रहे हैं। श्री सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश की बदहाल स्थिति को देखते हुए यह महसूस होने लगा है कि शासन तानाशाही पर उतर आया है और आम आदमी की आवाज को सूचना जा रहा है। छावनी स्थित राजा जालिम सिंह के स्मारक के पास लोगों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने भाजपा को चेतावनी दी गई अगर अपनी हरकतों से सरकार बाज नहीं आई तो आने वाले समय में उसे इसका बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे