Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुबौलिया मे सपा समर्थित प्रत्याशी गीता यादव चुनी गई ब्लॉक प्रमुख

सुनील उपाध्याय

बस्ती के दुबोलिया ब्लॉक पर सपा का कब्जा, सपा नेता तालेवन यादव की पत्नी गीता यादव को 37 मत मिले जब की भाजपा उम्मीदवार को 19 वोट मिले।

जानकारी के अनुसार दुबौलिया ब्लॉक में दो पार्टी भाजपा और सपा के बीच लाठी,डंडे व गोली चलने से पूरे क्षेत्र में भय ही नहीं बल्कि सनसनी फैल गई थी किसी प्रकार की अनहोनी ना होने पाए इसको लेकर पुलिस प्रशासन हुई सख्त।


जगह जगह प्रशासन बैरिकेडिंग कर राम जानकी मार्ग पर बाहर से आने वाले लोगों पर सख्ती बरतते नजर आई। बाहरी किसी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। वहीं पुलिस प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से दुबौलिया ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का मत पडना शुरू हुआ सदस्यों ने तीन बजे तक चला वोट डाले। 3:00 बजे के बाद गिनती शुरु हुई जिसमें 56 में से 37 मत सपा प्रत्यासी गीता देवी पत्नी तालिबान यादव को मिला। वही बीजेपी प्रत्याशी सोनू सिंह को 19 मत पर ही संतोष करना पड़ा। जानकारी के अनुसार जीत का खुलासा निर्वाचन अधिकारी जिला मजिस्ट्रेट सौम्या अग्रवाल ने किया। मतगणना स्थल पर जिले के निर्वाचन अधिकारी से लेकर सभी आला अधिकारी ब्लॉक पर रहे उपस्थित।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे