Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ जिले मे अन्याय के खिलाफ संघर्ष के तेवर मे होगी कांग्रेस:डा. लालजी

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़: जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ0 लालजी त्रिपाठी ने जिले में कांग्रेस के संगठन को अब कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप संघर्ष के कड़ें तेवर दिये जाने का ऐलान किया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद सोमवार को नगर में आयोजित प्रेसवार्ता में नवनियुक्त जिला काग्रेस अध्यक्ष डॉ0 लालजी त्रिपाठी ने अपने मनोनयन को लेकर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू एवं केन्द्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी तथा प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के साथ जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 लालजी त्रिपाठी ने कहा कि वह अब जिले के किसानों, महिलाओं तथा युवाओं व छात्रों एवं अधिवक्ताओं तथा व्यापारियों समेत आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं को एक जुट कर पार्टी स्तर पर जोरदार मुहिम छेड़ेंगें।


जिलाध्यक्ष डॉ0 लालजी त्रिपाठी ने कहा कि प्रतापगढ़ की  कांग्रेस का संगठन पूरे जिले में वरिष्ठ पार्टी नेता प्रमोद तिवारी तथा पार्टी विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के दिशा निर्देशन एवं नेतृत्व में गांव तथा न्याय पंचायत स्तर पर जनसमस्याओं तथा लोगों के किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अथवा अन्याय पर मुखर नजर आयेगा। उन्होने कहा कि भाजपा की केन्द्र अथवा राज्य सरकार अब तक प्रतापगढ़ में विकास की कोई कारगर पहल नही कर सकी है। यही नही जिलाध्यक्ष डॉ0 लालजी त्रिपाठी ने स्पष्ट आरोप लगाया कि भाजपा जिले के विकास को अवरूद्व भी किये है। ऐसे में उन्होने जिले में लोगों को विकास के क्षेत्र में इंसाफ दिलाने के लिए भी कांग्रेस पार्टी द्वारा जमीनी स्तर पर संघर्ष किये जाने की शुरूआत का मजबूत भरोसा भी दिलाया है। जिलाध्यक्ष डॉ0 लालजी त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी शीघ्र ही पेट्रोल तथा डीजल के दामों की बढ़ोत्तरी एवं मंहगाई को लेकर जिला मुख्यालय तथा विधान सभा स्तर पर पूरे जिले में जोरदार विरोध प्रदर्शन की भी शुरूवात भी करेगी। उन्होने प्रतापगढ़ में रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र को विकास का मॉडल क्षेत्र करार देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पार्टी को मजबूत बनाते हुए आगामी बीस-बाइस के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए संकल्पबद्ध भी हो ताकि प्रतापगढ़ की हर विधानसभा का विकास रामपुर खास की तर्ज पर हो सके। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनके कार्यकाल में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की पूरी निष्ठा से हिफाजत की जायेगी। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जयकरन वर्मा, पं. श्यामकिशोर शुक्ल, नरसिंह प्रकाश मिश्र, डा. नीरज तिवारी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, कपिल द्विवेदी, बृजेंद्र मिश्र, महेन्द्र शुक्ल, उज्ज्वल शुक्ल, विधिदेव शुक्ल, डा. प्रशांतदेव शुक्ल, आरपी वर्मा, इरफान अली, गोविंद मिश्र, प्रेमशंकर द्विवेदी, यमुना पाण्डेय, प्रवीण द्विवेदी, सरोज कश्यप, सलमान, नूरआलम, महेन्द्र सिंह, मकरन्द शुक्ल, दिनेश द्विवेदी, बबलू कपूर, लल्लन सिंह, सूर्यप्रसाद शुक्ल, मोनू मिश्र, राकेश सरोज, विश्वास सिंह, ज्योति कुमार तिवारी, संजय पाण्डेय, दानिश माबूद, रामरतन तिवारी, मो. सैफ आदि रहे। इसके पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. लालजी त्रिपाठी का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत को लेकर जिला कंाग्रेस अध्यक्ष डा. लालजी ने आभार जताते हुए पार्टी की एकजुटता पर जोर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे