Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:ब्लॉक प्रमुख पद का पर्चा खरीदने के दौरान हुवे बवाल में पत्थरबाजी से पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे का वाहन हुआ क्षतिग्रस्त

 


रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

कटरा बाजार गोण्डा (ब्यूरो)। ब्लाक प्रमुख चुनाव से पहले नामांकन पत्रों की खरीद-बिक्री के समय सपा व भाजपा के समर्थकों में बवाल हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों से पत्थरबाजी शुरु हो गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता के समर्थन में आए सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। 


  मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को कटरा ब्लॉक मुख्यालय पर भदैया क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज गोस्वामी ब्लाक प्रमुख चुनाव का पर्चा खरीदने आए थे। उनके साथ पूर्व प्रधान अर्जुन प्रसाद गोस्वामी व अन्य समर्थक भी थे। इसी बीच पर्चा खरीदने के दौरान कार्यकर्ताओं में नोकझोंक होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ लोग पूर्व प्रधान अर्जुन गोस्वामी को पीटते हुए बाहर ले गए।


वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे को दी। उनके पहुंचते ही भाजपा के मौजूदा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला के समर्थकों में मारपीट शुरू हो गई। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। उपद्रवियों ने पूर्व विधायक के वाहन को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही आस-पास के थानों की पुलिस फोर्स व पीएसी पहुंच गयी जिससे उपद्रवी मौके से भाग निकलने में सफल रहे। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे का आरोप है कि भाजपाइयों द्वारा उनके ऊपर जानलेवा हमला  किया है। फिलहाल पुलिस ने ब्लाक में सुरक्षा बढ़ा दी है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय एसडीएम हीरालाल यादव ने मौके का जायजा लिया। थानाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने बताया दोनों पक्षों में हुए विवाद में उपद्रवियों को चिन्हित किया गया है उनके खिलाफ विधिक करवाई की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे