Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेमनगर में अकेली रह रही वृद्धा की लूट के बाद हत्या

 

गिरवर सिंह 

झाँसी में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नम्बर 9 इलाके में एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गयी। हत्या की आशंका देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घर में लूटपाट के संकेत मिलने के बाद शक की सुई कुछ दिन पूर्व आये किरायेदार पर अटक रही है।

रेलगंज मुहल्ले में रहने वाली दुर्गादेवी पत्नी स्व खूबीराम के घर दो दिनों से ताला लगा देख पड़ोसियों ने दुर्गादेवी की नगरा में रहने वाली लड़की द्रोपदी को सूचना दी। लड़की ने आकर देखा और पड़ोसियों की मदद से ताला तुड़वाकर अंदर पहुँची तो अंदर मां की लाश देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना पुलिस को दी गयी। लड़की के अनुसार घर मे रखे जेवरात आदि भी गायब हैं। मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए और मुंह बंधा हुआ था। पुलिस को प्रारम्भिक जांच में पता चला कि एक दम्पत्ति कुछ दिन पहले किरायेदार के रूप में आये थे। जो दो दिन से गायब हैं। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे