Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज: तीन सप्ताह पूर्व घर से लापता महिला व उसकी बेटी का नही लगा कोई सुराग

 

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। तीन सप्ताह पूर्व घर से लापता महिला व उसकी बेटी का कोई सुराग नही लगा। महिला के पति ने पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम कचनापुर गोकुल पुरवा निवासी ठाकुर प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमे कहा गया है कि बीते 10 जुलाई की सुबह 8 बजे वह चाय पीकर दूध बेचने करनैलगंज चला गया था। उसकी पत्नी सुनीता 42 अपनी 5 वर्षीय पुत्री पूनम के साथ घर पर थी। वापस लौटने पर उसकी पत्नी व पुत्री घर पर नही थी। उसने आस पड़ोस में पता किया उसके बाद नात रिस्तेदारी में पता करने लगा। तब से आज तक वह दोनो की खोजबीन करता रहा, मगर कहीं पता नही चला। उसने अपनी पत्नी व पुत्री को किसी व्यक्ति द्वारा पकड़ ले जाने की आशंका जताई है। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। फिर भी यदि ऐसा है तो जांच करवाकर कार्रवाई की जायेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे