Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

श्रीराम के बिना अयोध्या की कल्पना नही की सकती है: कोविंद

वासुदेव यादव 

अयोध्या। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को अपराहन अयोध्या स्पेशल ट्रेन से पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत सम्मान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आदि ने किए। इसके उपरांत श्री गोविंद नयाघाट स्थित रामकथा पार्क पहुंचे। वहां उन्होंने रामायण कांक्लेव का उद्घाटन किया।

 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यहां पर  सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिना राम के अयोध्या की कल्पना नहीं की जा सकती है। श्रीराम के बिना जीवन अधूरा है। अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बन रहा है जो कि बड़े ही हर्ष का विषय है। इसके साथ ही उन्होंने पर्यटन विभाग के कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन किए।

 इस सभा के उपरांत श्री गोविंद सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी पहुंचे और यहां पर दर्शन पूजन की हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास महाराज ने उनका स्वागत सम्मान कर अपना आशीर्वाद प्रदान किए। इस मौके पर डॉ महेशदास, पहलवान मामादास, पहलवान राकेशदास आदि रहे। इसके बाद राष्ट्रपति राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर रामलला का दर्शन पूजन किए। वहां पर पुजारी सत्येंद्रदास ने उनको  रामन लला का प्रसाद प्रदानकर आशीर्वाद दिए।

  ज्ञात हो कि राष्ट्रपति अयोध्या में लगभग 4 घंटा से अधिक रहे। जिसके चलते काफी सुरक्षा व्यवस्था दिखी। इस दौरान सुबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पर्यटन व संस्कृत मंत्री नीलकंठ तिवारी व जनपद के सभी जनप्रतिनिधि संत महंत आदि रामायण कांक्लेव में शामिल रहे। 


जगह जगह हुवा स्वागत

राष्ट्रपति के स्वागत हेतु जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी अयोध्या व नगर को होटल बोर्डिंग से पाट दिया गया था। अयोध्या स्टेशन राम कथा पार्क व राम जन्मभूमि परिसर को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया संवारा गया था।



 झेलनी पड़ी परेशानी

 

अयोध्या। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के चलते यातायात व्यवस्था ठप रही। नगर में किसी का प्रवेश नहीं हो सका। जब तक राष्ट्रपति अयोध्या में रहे लोग अपने घरों व प्रतिष्ठानों में ही रहे। मुख्य मार्ग की दुकानें बंद रही 4 घंटे तक लोग कही जा नही सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे