Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा ने कई बार किया स्व. कल्याण सिंह का अपमान: पवन

वासुदेव यादव

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री अयोध्या विधायक रहे पवन पांडेय ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है।

श्री पांडेय ने कहां है कि आज जो लोग स्वर्गीय कल्याण सिंह के सम्मान की बात 2022 में चुनावी लाभ लेने हेतु कर रहे हैं। उन्हें इस बात का जवाब देना चाहिए कि यह वही बीजेपी वाले हैं जिसने कल्याण सिंह को बीजेपी से जबरन दूध की मक्खी की तरह बाहर निकाल फेका था। ये वही बीजेपी वाले हैं जिसने राम मंदिर ट्रस्ट में उनको जगह नहीं दिया। भूमि पूजन में आने से रोक दिया था। बीजेपी खुद अपना चरित्र देखें। बीजेपी ने कल्याण सिंह का अनेकों बार अपमान किया है। हर किसी पर उंगली उठाने से पहले भाजपा पहले अपने गिरेबान में ताके झांके। पवन पांडेय ने स्वर्गीय कल्याण सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम उनको अपने चरणों में स्थान दे।

  उन्होंने कहा कि भाजपा जाति धर्म व मृत व्यक्तियों पर गंदी राजनीति करती रही है। भाजपा में  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह वर्मा की क्या हैशियत है सबको पता है। पूर्व सांसद विनय कटियार, भाजपा नेत्री उमा भारती, स्वर्गीय कल्याण सिंह आदि को अयोध्या मंदिर ट्रस्ट में क्यो नही जगह दी गई। आखिर क्यों बड़े नेताओं का अपमान व उपेक्षा किया गया ? अब कल्याण सिंह के मरने पर भाजपा उनके नाम पर गंदी व गलत राजनीति कर रही है। बीजेपी की कथनी करनी में बहुत अंतर है। ट्रस्ट ने भूमि खरीद में घोटाला किया है।

  श्री पांडेय ने कहा कि जनता जान रही है कि भाजपा ने जिंदा रहते कल्याण सिंह को पार्टी से निकाल दिया था। अब उनके मृत होने पर चुनावी राजनीतिक लाभ हेतु इस्तेमाल कर रही है। अबकी बार जनता 2022 में करारा जवाब देगी।

  उन्होंने कहा कि हमारे नेता सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्व. कल्याण सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। हम भी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और भगवान से कामना करते हैं कि बीजेपी वाले को ज्ञान दे कि वे गलत व गंदी राजनीति से बचें।

   उन्होंने जनता से अपील किया है कि 2022 में सपा की सरकार बनने जा रही है, पुनः अखिलेश यादव सीएम बनेंगे। अतः जनता भाजपा को उखाड़ फेंके। भाजपा के झुमलो, बहकावें व झूठ से सरकार नही चलती है। सरकार चलती है विकास के कार्यो से, सपा ने यूपी में विकास किया है। अतः जनता सपा की सरकार बनाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे