Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा: हियुवा ने शोकसभा का आयोजन कर पूर्व मुख्यमंत्री को दी श्रदांजलि

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में तहसील करनैलगंज, विकास खंड हलधरमऊ, नगर करनैलगंज के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन करनैलगंज के ब्लॉक परिसर स्थित सभागार में किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य रूप से जिला महामंत्री धनंजय मणि त्रिपाठी व जिला कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सभी अतिथियों ने कल्याण सिंह की स्मृतियों को याद करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी सरदार जोगिंदर सिंह जानी ने किया। इस मौके पर हलधरमऊ के ब्लॉक मन्त्री अजय कुमार श्रीवास्तव, विजय मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी एबीवीपी, अनिरुद्ध तिवारी, राजन शुक्ला, अनिल गुप्ता, शनि गुप्ता, रजनीश पांडेय, अतुल सैनी, पवन शर्मा, बब्बन, अतुलेश, राजन गोस्वामी, रोशन सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे