Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

छपिया में कांग्रेस ने चलाया जनसंपर्क अभियान

मसकनवा (गोंडा) बृहस्पतिवार को गौरा विधानसभा के छपिया ब्लाक अन्तर्गत न्याय पंचायत नारायनपुर के खालेगांव में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर चलाए जा रहे जनसंपर्क महाअभियान के तहत लोगों से सम्पर्क किया गया। जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी व प्रभारी गौरा विधानसभा सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों तथा मौजूदा सरकार में तेजी से बढ़ रही महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र धर दुबे ने कहा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जनमानस पूरी तरह से परेशान है। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान लोगों से आने वाले समय इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाहन किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज चौधरी, एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी, न्याय पंचायत अध्यक्ष गुरु प्रसाद उपाध्याय व पूर्व जिला सचिव मनोज वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे