Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा से जनता ऊबी , आने वाला समय अब सपा का है: रामचन्द्र

वासुदेव यादव 

अयोध्या। सामाजिक कार्यकर्ता व माँझा बरहटा के युवा लोकप्रिय प्रधान रामचंद्र यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार को जनहित के मुद्दों से कोई मतलब नहीं है। भाजपा जाति धर्म मजहब की बात कर अपना वोट बैंक सीधा कर रही है। देश प्रदेश में बेरोजगारी भ्रष्टाचार बढ़ती जनसंख्या भरस्ट सिस्टम करप्शन व भूखमरी विकराल समस्या है। किसानों की कमर टूट रही है। नौजवान अनपढ़ गवार हो जा रहे हैं। यूपी में रोजी रोजगार चौपट हो जा रहा है। भाजपा का ध्यान इधर नहीं है। कोरोना काल मे सबकी जेबे खाली है। लेकिन सरकार कुछ माफ नही की है। बिजली बिल, वाटर टैक्स, हाउस टैक्स, स्कूली फीस सब वसूली करवा ली। 

 श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनावी समर शुरू हो चुका है। भाजपा ने अब तक केवल जनता को गुमराह कर छला व जुमला दिया है। 15 लाख अब तक किसी को नही मिला। जबकि पीएम मोदी ने देने का वादा किया था। अयोध्या में जो भी विकास हुआ है सब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा सरकार की देन है।  

 रामचन्द्र यादव ने बताया कि अयोध्या सरयू घाट के निकट पक्का घाट गुप्तार घाट से लेकर अयोध्या तक, राम की पैड़ी, भजन संध्या स्थल, अंडरग्राउंड विद्युत तार, अंडर ग्राउंड सीवर, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, बस अड्डा, सरजू घाट पर चेंजिंग रूम, रैन बसेरा, हनुमागढ़ी की सीधी पर शेड तथा अयोध्या के सड़कों, पार्को व गलियों का संपूर्ण विकास सपा सरकार में हुआ।

  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अयोध्या बार-बार आते हैं।  जिससे लोकल व्यापारी दिन भर परेशान होता है। लेकिन कोई काम नहीं करते केवल भाषण देते हैं। भाषण से विकास होगा ना जनता का पेट भरेगा। उत्तर प्रदेश की जनता आशा भरी निगाहों से विकासवादी व राष्ट्रवादी पार्टी सपा की ओर आस लगाए हुए हैं। 2022 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश के 75 जनपद में सपा के सर्वाधिक प्रत्याशी बंपर वोटों से जीतेंगे। यूपी की जनता भाजपा सरकार से अब जल्द ही निजात पाना चाहती है।

 नेता रामचन्द्र यादव ने कहा कि इनके जुमलो वह झूठे वादों से सब उठ चुके हैं। परिवर्तन की लहर उत्तर प्रदेश में चारों ओर हिलोरे मार रही हैं। अब आने वाला सपा का समय है। जनता परिवर्तन का मूड बना चुकी है। भाजपा ने जबरदस्ती व गुंडई के बदौलत जिपस अध्यक्ष व प्रमुखी का सब चुनाव जीता है, जनता की अदालत में जनता ही अब न्याय करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे