Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया। भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्रीराम नारों के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि डॉक्टर ओपी मिश्रा का उद्बोधन हुआ। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल वैश्य, नगर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार यज्ञसेनी ने आगामी चुनाव के संदर्भ में कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति व नीति को बताया। तथा 1 सितंबर से मतदाता सूची अभियान एवं पन्ना प्रमुख व सभी मोर्चा का गठन एवं अन्य कई विषय पर चर्चा हुई। सभा का संचालन महामंत्री कन्हैयालाल वर्मा एवं सभा की अध्यक्षता बृजेश प्रसाद शर्मा के द्वारा किया गया। जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकुमार मौर्य, जिला कार्यसमिति सदस्य श्रीराम सोनी, सभासद लक्ष्मीचन्द्र ख़ेतान, दुख हरण सिंह, महामंत्री आशीष कुमार गिरी, मंडल उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, उपाध्यक्ष श्याम किशोर मिश्रा, उपाध्यक्ष क्षेमेश्वर पाठक, उपाध्यक्ष चन्द्रकुमार शर्मा , पीसी सोनी, कैलास सोनी, नवल पारीक, अर्चित पाण्डेय युमो अध्यक्ष, अखलेश श्रीवास्तव, प्रवीण वैश्य, भोले सिह, नरेन्द्र सोनी, चन्दन गौड, हर्षित तिवारी, राजेश यादव, विकास तिवारी, कनौजिया राजेश निषाद, घनेश्वर मिश्रा, राजेश मिश्रा, अवधेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ बैठक में हिस्सा लिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे