Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या:रमेश यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, हुवा स्वागत

 

वासुदेव यादव 

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के लोकप्रिय समाजवादी नेता रमेश यादव को पार्टी में मिली विशेष जिम्मेदारी। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री अयोध्या के विधायक रहे पवन पांडेय ने रमेश यादव की सक्रियता को देखते हुए उन्हें समाजवादी पार्टी का  विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है।

  बता दें कि श्री रमेश यादव कई वर्षों से समाजवादी पार्टी में निस्वार्थ भावना से जुड़े हुए हैं। उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें पार्टी में विशेष सदस्य बनाया गया है। भाई रमेश यादव ने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बननी तय है। हम सभी पूरी अयोध्या विधानसभा में इसके लिए प्रयासरत हैं। अयोध्या से पवन पांडे को भारी मतों से हम सब मिलकर विजई बनाएंगे और 2022 में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश का सीएम बनाएंगे। यूपी की जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। भाजपा के जंगल राज, जुमलों से यूपी की जनता परेशान है। सपा के कार्यों को भाजपा अपना बता रही हैं। सपा के उद्घाटन वाले पत्थर को हटाकर भाजपा अपना पत्थर लगा रही हैं। भाजपा केवल बहकावा व जुमला से चल रही है। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक सीट समाजवादी पार्टी के निकलेगी। भाजपा सरकार ने किसानों छात्रों नौजवानों की कमर तोड़ दी है। चारों और बेकारी बेरोजगारी व मंदी का बोलबाला है। भाजपा केवल जाति और धर्म की बात करती है। जबकि समाजवादी पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका उत्थान पर जोर देती है। भारत एक कृषि प्रधान देश है। जब यहां के किसान खुशहाल होंगे तो हमारा राज्य व देश तरक्की करेगा।

 इस दौरान अन्य सपा नेता मौजूद रहे और रमेश यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष जाता है  वही वरिष्ट सपा नेता मंजीत यादव ने कहा है कि रमेश यादव को जिम्मेदारी मिलने से हमारी पार्टी और मजबूत हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे