Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar क्षेत्रीय महामंत्री के पद पर युवा के चयन से युवाओं में खुशी की लहर



गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर युवाओं में खुशी
आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय पदों की घोषणा की गयी। जिसमे गोरखपुर जनपद के निवासी अखिल देव त्रिपाठी को क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
गोरखपुर क्षेत्र के भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री का पद अखिल देव त्रिपाठी को मिलने से संत कबीर नगर जनपद के युवाओं में भी खुशी की लहर है तथा वे अत्यंत ऊर्जान्वित एवं उत्साहित हैं। इस पद हेतु सहस्त्रों आवेदकों की भरमार थी। जिला संयोजक दिवाकर सिंह ने बताया कि संत कबीर नगर के युवा अखिल देव त्रिपाठी को अपने नेता के रूप में पाकर अभिभूत हैं और योग्यता व परिश्रम के प्रतिरूप ,राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित अखिल देव त्रिपाठी को महामंत्री बनाये जाने पर गोरखपुर विश्वविद्यालय का सम्मान और बढ़ गया। भाजपा ने युवाओं का , परिश्रम का,योग्यता का, कर्तव्यनिष्ठा का और जन भावना का सम्मान किया है।
इस अवसर पर जिला संयोजक दिवाकर सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रसेन सिंह, मंडल मंत्री प्रशांत श्रीवास्तव, सुभाष सिंह, हैप्पी राय, सचिन राय, राघवेंद्र तिवारी, विजय बहादुर सिंह, अमरमणि पांडे, अश्वनी चौरसिया, सुजीत गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सर्वेश तिवारी, दुर्गेश मिश्रा, सभी लोगो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे