Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:जमीनी को लेकर मारपीट में घायल महिला का इलाज के दौरान मौत, 7 लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

 

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम बटौरा बख्तावर में जमीनी विवाद में हुई मारपीट के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई। मामले में पुलिस ने 7 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम बटौरा बख्तावर निवासी संदीप सिंह व गांव के कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने संदीप सिंह की मां विजयलक्ष्मी सिंह 50 वर्ष पर लाठियों से वार कर दिया। जिस पर विजयलक्ष्मी के सिर पर गंभीर चोटे आई थीं। मामले में पुलिस ने संदीप सिंह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर धारा 147, 323, 504, 506, 308 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और घायल महिला को करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। शनिवार को महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका विजयलक्ष्मी सिंह उम्र करीब 50 वर्ष के पुत्र संदीप सिंह निवासी निवासी ग्राम बटौरा बख्तावर की तहरीर पर 7 लोगों सत्येंद्र सिंह, किशन सिंह, उमेश प्रताप, सुनील सिंह, अनुज सिंह, अभिषेक सिंह, संजीत सिंह के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट हुई थी। जिसमें महिला घायल हो गई थी। घायल महिला का उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसकी रिपोर्ट थाना कोतवाली करनैलगंज में दर्ज की गई थी। उसमें धाराओं को तरमीम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे