Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:चारागाह की भूमि से दबंगो का तहसील प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण,कई कमरों पर गरजी जेसीबी

 

बी पी त्रिपाठी

गोण्डा। अधिकारियों के बार-बार चेतावनी के बावजूद दबंगो द्वारा चारागाह की भूमि से अवैध अतिक्रमण न हटाये जाने पर तहसील प्रशासन द्वारा जेसीबी लगाकर कई कमरों को ढहा दिया गया।                                                                                                              मामला तहसील क्षेत्र कर्नलगंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मैजापुर का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम की गाटा संख्या 85 चारागाह के खाते की भूमि पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ था जिसे प्रशासन द्वारा कई बार हटाने को कहा गया,लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नही हटाया गया। जिस पर बुधवार को तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना एवं नायब तहसीलदार अनीश सिंह के साथ  पहुंची राजस्व टीम‌ ने पुलिस फोर्स के द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों के करीब आधा दर्जन से अधिक कमरों को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे