Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय का बस्ती में हुआ भव्य स्वागत

सुनील उपाध्याय

बस्ती।भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के प्रथम बार जनपद आगमन पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ गर्मजोशी के साथ अपने जिलाध्यक्ष का बारिस में भीगते हुए जोरदार स्वागत किया। रेलवे स्टेशन से शुरू हुए कार्यक्रम में दक्षिण दरवाजा, अस्पताल चौराहा, रोडवेज चौराहा, महिला अस्पताल, गांधीनगर, कंपनीबाग, शास्त्री चौक, अटल चौक होते हुए पूरा हुजूम भाजपा कार्यालय पहुंचा। स्वागत के क्रम में भाजपा कार्यालय पर किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी, प्रेम सागर तिवारी, पवन कसौधन, राजेंद्र नाथ तिवारी, दयाशंकर मिश्रा, सुशील सिंह, यशवंत सिंह, गजेंद्र सिंह, रवि सोनकर, ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार रामानंद उर्फ नन्हे ने सम्बोधन किया।


जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा स्वागत सम्मान का प्रतीक है क्योंकि किसान मोर्चा किसानों के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्हें हर योजना का लाभ मिले। इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा वे कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए सदैव आगे बढ़कर कार्य करेंगे। उन्होंने समस्त नेतृत्व मंडल को किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर आभार प्रकट किया। बताया कि जिले की टीम घोषित करने पर मंथन चल रहा है। एक सप्ताह के अन्दर जिले के कार्यकरणी की घोषणा हो जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रविंद्र गौतम परमेश्वर शुक्ला पप्पू अमृत कुमार वर्मा, अमरेश पाण्डेय, रवि चंद्र पाण्डेय, भावेश पाण्डेय, सचिदानंद पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, दुष्यंत सिंह, पिंटू तिवारी, आलोक पाण्डेय, अखंड प्रताप सिंह, अखिलेश शुक्ला, राजन ठाकुर, विकास चौधरी, रमेश तिवारी, वरुण पाण्डेय, रवि चंद्र पाण्डेय,रमेश गुप्ता, दीपक सोनी, विद्यामणि सिंह, गौरव त्रिपाठी, नागेंद्र बहादुर सिंह, वरुण सिंह, मनोज पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, बलभद्र शुक्ला, अंकित पाण्डेय, अवनीश शुक्ला, सत्येंद्र विश्वकर्मा, अभिनव उपाध्याय, उमाकांत शुक्ला, अभिषेक पाण्डेय, दिवाकर सोनी, प्रभु दयाल वर्मा, ऋषभ श्रीवास्तव, योगेश सिंह, पवन वर्मा, सीताराम श्रीवास्तव, विनोद सिंह, अनुराग शुक्ल  अनिल पाण्डेय, विनय चौधरी, प्रभुदयाल वर्मा, रवि श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, सुनील सिंह, सूरज, दिलीप, शंकर, प्रशांत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे