Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

किसानों के घरों में जब समृद्धि आयेगी तब ही राज्य होगा खुशहाल:आलोक पाण्डेय

 

किसान कल्याण परिषद द्वारा आयोजित हुआ किसान संवाद एवं कवि सम्मेलन 

हापुड़। किसान कल्याण परिषद के तत्वाधान में हिंदी पखवाड़ा 2021के अन्तर्गत किसान की बात सबके साथ कार्यक्रम के तहत मेरठ रोड संजय विहार में शनिवार को जेएम एस ग्रुप के संयोजन व  आयोजकत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर त्यागी की अध्यक्षता में किसान संवाद एवं कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहे मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि किसानों के हित में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता त्यागी ने सामाजिक परिवर्तन की दिशा में बढ़ते हुए भारत वर्ष के वर्तमान और भविष्य पर विचार रखा। कार्यक्रम को मुख्य वक्ता की हैसियत से सम्बोधित करते हुए परिषद के राष्ट्रीय महासचिव आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि कृषि विकास के बिना राज्य के विकास की परिकल्पना अधूरी है।

जब किसानों के घरों में समृद्धि आयेगी तब ही राज्य खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि इसके केंद्र एवं प्रदेश की सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की गई। उन्होंने कहा कि भारत के मेहनती किसान देश की खुशहाली और समृद्धि के वाहक हैं, जिन पर पूरे देश को अभिमान है।मोदी सरकार के रूप में पहली बार कोई सरकार किसानों के सशक्तिकरण के लिए दिन रात काम कर रही है।उत्तर प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनी तो पहली ही कैबिनेट में किसानों का ऋण माफ करने का काम किया। यही नहीं कर्ज मुक्त प्रमाण पत्र पार्टी के सांसद और विधायक लेकर किसानों के घर-घर पहुंचे थे। कहा कि कृषि विश्वविद्यालयों के साथ कृषि विज्ञान केंद्रों की श्रृंखला खड़ी करके किसानों को तकनीक से जोड़ने का काम किया जा रहा है।श्री पांडेय ने कहा कि किसानों को गुमराह करने का काम वही लोग कर रहे हैं, जिन्हें जनता नकार चुकी है। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपनी भूमिका तय करनी है और प्रत्येक किसान बंधु 10 किसानों को किसान कल्याणकारी योजनाओं के विषय में बताएं और जो भ्रम की स्थिति समाज में फैलाई जा रही है उसको दूर कर सुशासन की नीव को और मजबूत करें और प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की  एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। इस मौके पर जोगीपुरा के प्रधान उमेश कश्यप को किसान कल्याण परिषद की गाजियाबाद लोकसभा अध्यक्ष एवं  कुंवर फुरकान अली को किसान कल्याण परिषद का धौलाना विधानसभा अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। कार्यक्रम में विजय पाल आढ़ती, प्रफुल्ल सारस्वत, देवेन्द्र, आर्यन त्यागी, राजीव अग्रवाल ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।इस मौके पर आमंत्रित कवियों डॉ.अनिल वाजपेयी, सतीश वर्धन,अवनीत समर्थ, मोहित शौर्य, विकास त्यागी आदि ने अपनी अपनी रचनाओं के माध्यम से किसानों के हौसले को अफजाई किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे