Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर: भारतीय किसान यूनियन ने भारत बंद के समर्थन में निकाली रैली,दिया ज्ञापन

इमरान अहमद

मनकापुर गोण्डा ।संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर भारत बंद का भारतीय किसान समर्थन में भारतीय किसान यूनियन ने अपना समर्थन दिया। भारत बंद के आवाहन पर भाकियू जिलाध्यक्ष गोण्डा दीपक वर्मा के नेतृत्व में भाकियू के पदाधिकारियो ने बभनजोत ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर व गौरा चौकी चौराहे तक रैली कर बीच चौराहे पर नायब तहसीलदार मनकापुर को महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।


महामहिम राष्ट्रपति को दिए गए बारह सूत्री मांग पत्रों में,तीन काले कृषि कानून को रदद किया जाये,एम एस पी को (MSP) को कानून बनाया जाये,बिजली बिल अधिनियम 2020 को निरस्त किया जाये,गेहूं का मूल्य 4000 रुपये प्रति कुन्तल एवं धान का मूल्य 3500 रुपये प्रति कुन्तल किया जाये,स्वामी नाथन की सिफारिशों को तुरंत लागू किया जाये,किसानों का कर्ज माफ किया जाये,गन्ने का बकाया राशि जल्द से जल्द भुगतान किया जाये और गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति कुन्तल किया जाये,गोण्डा में बाढ़ से किसानों के फसलों के हुए नुकसान का सरकार तत्काल मुआवजा दें,आवारा एवं जंगली पशुओं से किसानों के फसलों के नुकसान का सरकार मुआवजा दें,डीजल पेट्रोल के दामों को कम किया जाये,घरेलू ईंधन की महंगाई पर रोक लगाओ,बिजली बिल माफ करो,यही सब मांगें शामिल हैं। जिलामहासचिव लवकुश कुमार ने कहा कि यदि जल्द से जल्द बाढ़ में डूबे फसलों का मुआवजा नही दिया जाता तो भाकियू उन्हीं खेतो में धरने पर बैठने को बाध्य होगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन गोण्डा के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा, किसान यूनियन के जिलामहासचिव लवकुश कुमार,छपिया ब्लॉक् अध्यक्ष गुड्डू,तहसील उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, सियाराम यादव, महेश यादव, मोहम्मद नाजिर खान, फरमान अली,मुमताज अली,अब्दुल गफ्फार, दरगाही खान, पारस नाथ आदि लोग उपस्थित थे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे