Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

समूचा प्रदेश मोदी और योगी के साथ है, फिर से भाजपा बनाने जा रही सरकार :स्वतंत्र देव

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बैठक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ दिन पहले मुलायम सिंह यादव से मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए बोले सपा की एक बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव नही चाहते कोई हमारे पिता से मिले। 30 सालो में जो भी हमसे मिला वो भाजपा का हो गया। प्रदेश अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा की मुलायम सिंह यादव भी राधे-राधे का पटका पहनते है। मुलायम सिंह को इंगित करते बोले नेता जी सपा की टोपी नही लगाये थे, 31 तारीख को लखनऊ में कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा थी मै नेता जी और बहिन जी से भी मुलाकात की थी। मायावती ने कल्याण जी के श्रद्धांजलि सभा में सतीश चन्द्र मिश्रा को भेजा था, लेकिन मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य ठीक नही था। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बसपा, सपा पर हमलावर होते हुए कहा की पूरा प्रदेश मोदी और योगी के साथ है। 15 सालो तक जनता ने सपा, बसपा की सरकार को देखा है, लेकिन उनकी सरकारों में कभी भी विकास की चर्चा नही होती थी। जब जनता सपा को निपटाती तो बसपा आ जाती और बसपा को निपटती तो सपा आ जाती। योगी सरकार में विकास हो रहा है, कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है, प्रदेश में गुंडे थर-थर कापते है। उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। बता दें मुलायम सिंह से मिलने के बाद अफ़वाह फैल गयी थी कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सपा में शामिल होने का न्योता दिया, जिसके बाद सियासी पारा गर्म हो गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे