Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा की सरकार बनती है तो खत्म होता है धारा 370 और होता है मंदिर का निर्माण :स्वतंत्र देव

भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आयोजित हुआ बैठक सम्मेलन

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर क्षेत्र के अफीम कोठी सभागार में शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल हुए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में  कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती, विधायक रानीगंज धीरज ओझा, जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र व संचालन जिला महामंत्री राजेश सिंह ने किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तदुपरांत वंदे मातरम गीत अशोक मिश्र विधानसभा प्रभारी विश्वनाथगंज के द्वारा किया गया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने स्वागत भाषण में कहा कि हम लोगों के द्वारा पूर्व में किए गए कार्य बूथ सत्यापन एवं पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य चल रहा है।  इसी के निमित्त यह बैठक रखी हुई है,जिसमें प्रदेश अध्यक्ष हम सभी लोगों का वृत्त लेंगे जिससे यह दल यशस्वी होगा। इस मौके पर जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ सत्यापन अधिकारी बूथ को सर्व स्पर्शी सर्वग्राही बूथ बनाने का काम करें,क्योंकि आपके काम से ही आगामी चुनाव में सात की सातों विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। आयोजित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सभी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी अपने बूथ सत्यापन पर संतुष्ट हो वह अपना हाथ उठाएं जिस पर सभी ने अपना हाथ उठाकर अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता के द्वारा सरकार का निर्माण होता है और निर्माण के उपरांत राष्ट्रवादी सोच से यह दल चलता है हम सभी कार्यकर्ता का निर्माण करते हैं और वो कैसे हम सबके बीच समाज के बीच कार्य करें की चिंता करते हैं । हमको यह नहीं देखना है कि विधायक सांसद हमारे घर तक सड़क बना रहा है या नहीं, नल दे रहा है कि नहीं,लेकिन आप की सरकार जो बनती है धारा 370 खत्म होती है। राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण होता है। समान नागरिक आचार संहिता लागू हो इसके बारे में यह दल सोचता है। यह सब  आपकी ताकत से ही संभव है। उन्होंने कहा कि क्या आप सोचते हो यह कार्य  अन्य पार्टिया करेंगी। यह भारतीय जनता पार्टी का ही कार्यकर्ता है कि बंगाल में 3 से 77 सीट आप पाते है। आने वाले 2022 के चुनाव में हम कैसे सभी सीटों को जीते हैं इसके लिए हम आज से ही समाज में कार्य करने का  शुरुआत करना है। उन्होंने कहा कि कम से कम 50 अनुसूचित जाति के व्यक्ति के यहां हम प्रत्येक कार्यकर्ता चाय पीने उसके घर भोजन करें और उसको अपनी पार्टी की रीति नीति से से जोड़ें यह संकल्प लेते हैं। इसके उपरांत बतौर विशिष्ट अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा कही गई बातों को कार्यकर्ताओं से अक्षर से पालन करने का ऐसा विश्वास दिलाया। इस मौके पर प्रमुख रूप से रामजी मिश्र, आशीष श्रीवास्तव, अभिषेक बैश्य ,नितिन केसरवानी,पवन गौतम, गिरधारी सिंह, ओम प्रकाश, महावीर,विजय तिवारी, लवली मिश्र,अशोक सिंह,विनय पांडेय विस्तारक सहित मंडल एवं जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

भाजपा नेता के घर पहुंच प्रदेश अध्यक्ष ने जताई शोक संवेदना

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने शनिवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहे दिवंगत राजेश्वर पटेल के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।इस दौरान परिवारीजनों  से मिलकर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी पूरा परिवार उनके साथ है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे