Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कायम है देश की जनता का विश्वास :अर्चना शुक्ला

 

पीएम के 71वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में 71 किसान और 71 जवानों का किया गया सम्मान 

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी पिंटू की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अर्चना शुक्ला,भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा,भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी पिंटू, की उपस्थिति में मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर व पिंटू तिवारी  द्वारा मोमेन्टों भेंट कर स्वागत किया गया। आयोजित कार्यक्रम में 71 किसान और 71 जवान को अंगवस्त्रम देकर किसानों व जवानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपास्थित बतौर मुख्य अतिथि किसान मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री काशी अर्चना शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्पों को पूर्ण करने में हम सभी कार्यकर्ता निरन्तर प्रयास करते रहते हैं। यही वजह है कि आज जनता का विश्वास प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कायम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में विकास रूपी गंगा बह रही है। उन्होंने ऐसे विकास पुरुष के उज्ज्वल भविष्य व अदम्य ऊर्जा प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में  विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश में सुशासन की परिकल्पना की है जिसे देश की जनता सहर्ष स्वीकार कर रही है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री लल्लन हरिजन, मुरलीधर उपाध्याय, उपाध्यक्ष संजय सिंह,उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष विजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुनील मौर्य,मंत्री दिलीप पांडेय, जिला मंत्री अविनाश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी कमलेश,धर्मेंद्र, रामचरित्र वर्मा,देवेश मिश्रा व समस्त भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी पिंटू ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष द्वारा भाजपा सरकार की किसान नीतियों पर विस्तृत चर्चा कर कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे