Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar...मेंहदावल विधानसभा भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का हुआ आयोजन




प्रबुद्धजनों के आशिर्वाद के बिना कुछ भी हासिल नही -जगदम्बिका पाल
आलोक कुमार बर्नवाल
संतकबीरनगर...भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इसी के निमित्त भारतीय जनता पार्टी मेहदावल विधानसभा प्रबुद्ध वर्ग का आयोजन मेहदावल संस्कार मंडप पर हुआ। जिसके मुख्य अतिथि सिद्धार्थनगर जनपद के सांसद जगदंबिका पाल रहे। सांसद जगदंबिका पाल ने अपने संबोधन में कहा की पार्टी द्वारा दिए गए निर्देश पर आज प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मेंहदावल आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष, विधायक व आदि लोगो ने प्रबुद्ध वर्ग पर अपना विचार रखा। मैं इन बातों की पुनरावृत्ति नही करना चाहता हूं। जहा तक मेरा मानना है कि प्रबुद्ध हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है हम यह मानते है कि समाज मे यदि कोई कार्य किया जा रहा है तो उस कार्य को करने से पूर्व हम अपने प्रबुद्व जनों की बातों को मानकर उनके द्वारा दिए दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य करते हैं तो उस कार्य के परिणाम हमारे पक्ष में ही होते हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी में अधिकाधिक प्रबुद्ध जनों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाए हर बूथ व हर सेक्टर संयोजको को अपने अपने सेक्टर व बूथों से अधिक से अधिक प्रबुद्धजनों को जोड़ा जाए जिससे कि भारतीय जनता पार्टी को सबल मिले इसी तरह से जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने हर विधानसभा में प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन कर रही है हमे इसके पूर्व भी प्रबुद्ध वर्गों का आशीर्वाद मिलता रहा है और आज के इस कार्यक्रम के बाद भी हमे अनवरत प्रबुद्ध वर्गों का प्यार आशिर्वाद मिलता रहेगा आज भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ हमारे प्रबुद्ध जन ही है बिना प्रबुद्धजनों के आशिर्वाद के हम कुछ नही कर सकते 2022 के समर में हमे फिर से प्रबुद्ध वर्गों का एक बार पुनः आशिर्वाद प्राप्त होगा हमारी पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी
इस तरह से विचारों को रखा इस कार्यक्रम का संचालन प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक समयदेव पांडेय ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेंहदावल विधानसभा के विधायक राकेश सिंह बघेल , विधानसभा प्रभारी मार्कण्डेय राय, दुर्गा राय, सेतभान राय आदि लोगो ने सम्बोधित किया
इसमें प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में अनिल त्रिपाठी, भूपेंद्र त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल,इन्द्रसेन सिंह, अरुण सिंह, कैलाश त्रिपाठी, शक्तिमणि त्रिपाठी, आदित्य यादव बागी, सुनील अग्रहरी, प्रेमचन्द्र त्रिपाठी , हरिकेश त्रिपाठी, मनीष वैश्य, आशीष त्रिपाठी, हरिशंकर निषाद, दुर्गेश मिश्रा, मनीराम यादव, राममिलन दुबे, गब्बर वर्मा, डॉ राजेश गुप्ता, राजेश त्रिपाठी, गोलूबाबा सावर्ण, डॉ श्रीकांत, हरिशंकर निषाद, दिलीप त्रिपाठी, आशीष सिंह,चौधरी औरंगजेब, अतुल सिंह,जितेंद्र चौबे, सुनील गुप्ता, मौलाना वारिस अली,प्रधान बैजनाथ यादव, सुभाष सिंह अमरनाथ, गौरव जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह उर्फ बबलू आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे