Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar भारत बंद को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने नगर में निकाली रैली, विपक्ष ने किया शिरकत




दुकानों को बंद करने का दिया गया आश्वासन
आलोक कुमार बर्नवाल
संतकबीरनगर...मेंहदावल नगर पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के मेंहदावल इकाई के नेताओ ने रैली निकाला और इस दौरान खुले दुकानों को बंद करने का निवेदन भी किया गया।
बताते चलें कि कृषि कानून को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में किसानों द्वारा पिछले दस माह से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिससे कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन की इकाई मेंहदावल ने भी बंद को सफल बनाने के लिए रैली का आयोजन किया जा गया। इस रैली को सपा एवं कांग्रेस द्वारा समर्थन किया जा रहा है। जिसमे समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता जयराम पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने समर्थन दिया गया। सपा से सरवर सिद्दीकी भी रैली में पंहुचकर किसानों का समर्थन किया।
मेंहदावल तहसील अध्यक्ष विजय नाथ पाठक की अगुवाई में आज सोमवार को मेंहदावल नगर में स्थित पक्का पोखरा से निकलकर पुरवा, अंजहिया बाजार, ठाकुर द्वारा, रोडवेज से होते हुए तहसील मेंहदावल में समापन किया गया। किसानों से इस दौरान दुकानों को खोलने पर दुकानदारों से अपील किया कि सभी लोग दुकानों को बंद कर दे। जिसके बाद से अधिकांश दुकानों को बंद कर दिया गया। आज तहसील के बाहर किसानों के साथ ही सभी सपा नेताओं ने समर्थन देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार से किसान, गरीब, बेरोजगार सभी लोग परेशान है। लेकिन सत्ता के लोग सोए हुए है। अगर भाजपा नही जागी तो यह जनता इन्हें बाहर करके ही मानेगी।इस तरह से अनेको बातो को कहा गया। इसी के साथ ही कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष फिशरमैन कमेटी सतीश साहनी ने भी किसानों का समर्थन किया और किसानों की इस लड़ाई में कांग्रेस हमेशा से देश के किसानों के साथ है और आगे भी रहेगी। इसतरह से अनेको बातो को कहा गया। आज सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के त्रियुगी नारायण पांडेय, प्रेमनारायण पाठक, प्रेम वर्मा, महेंद्र राय, रमई प्रसाद, दयाशंकर उपाध्याय, घनश्याम, सुभाष, महेश यादव, ध्रुप साहनी, निसार अहमद, रामचंदर, नरसिंह, सुभावती देवी, भानमती के साथ ही सपा नेता एडवोकेट राधेश्याम निषाद, अशोक यादव, आदि दर्जनो लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे