Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या:विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेसजनों ने दी गिरफ्तारी

अयोध्या,लखीमपुर खीरी नरसंहार के दोषियों कि अब तक ना हुई गिरफ्तारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी को बिना किसी अपराध के किसानों का दुख दर्द बांटने हेतु जाते समय असंवैधानिक गिरफ्तारी और उनकी रिहाई को लेकर लगातार आंदोलनरत कांग्रेसजनों ने गांधी पार्क में एकत्र होकर युवा नेता दिनेश यादव की अगुवाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम... ईश्वर अल्लाह तेरो नाम भजन गाते हुए सत्याग्रह प्रारंभ किया गया ।

जिसका संचालन जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने किया इस अवसर पर कांग्रेसजनों को एआईसीसी सदस्य अशोक सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,वरि.नेता राम अभिलाख पाण्डेय,भगवान बहादुर शुक्ला,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम चरित्र वर्मा,फूलचंद यादव,उमेश उपाध्याय,छविराज यादव,महंत जयमंगल दास,राम नरेश मौर्य आदि कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया अंत में अगुवाई कर रहे युवा नेता दिनेश यादव ने इतनी बड़ी संख्या में आने पर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया तत्पश्चात मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए कचहरी को कूच किया ।


पहले से ही बड़ी संख्या में गांधी पार्क को घेरे हुए कई थानों की पुलिस बल ने इन्हें बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया तब कांग्रेसजनों और पुलिस बल में झड़प हुई परंतु कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता की रिहाई के लिए कटिबद्ध रुके नहीं और"किसानों के हत्यारों को गिरफ्तार करो" "प्रियंका गांधी को रिहा करो" "पुलिस के बल पर तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी"आदि नारे लगाते हुए आगे बढ़ते गए रोडवेज के आगे से सभी को गिरफ्तार कर बसों में बैठाकर पुलिस लाइन ले जाया गया जहां कांग्रेसजन इस जिद पर उतारू थे कि उन्हें जेल भेजा जाए ।


कभी प्रशासन द्वारा उन्हें सूचना दी गई राहुल गांधी व प्रियंका गांधी जी को तीन लोगों के साथ लखीमपुर खीरी जाकर किसानों से मिलने की अनुमति दे दी गई है इस सूचना पर गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे सच्चाई की जीत बताते हुए कहा की आखिर सरकार देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं आंदोलन से घबराकर घुटने टेक दिया है शाम को सभी गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।


 रिहाई से पूर्व लखीमपुर में मारे गए किसान भाइयों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। आयोजित हुए सत्याग्रह एवं गिरफ्तारी में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,प्रदेश प्रवक्ता वीरू तिवारी,वरि.नेता राम बहादुर सिंह,युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रंजीत सिंह,वेद सिंह कमल,राम सागर रावत,नीलम कोरी,विजय पाण्डेय,राजदेव वर्मा,शैलेन्द्र यादव,अजमल खलील,अशफाक खान,राजेश तिवारी बाबा,विनोद यादव,रामचरित्र मौर्य,सौरभ सिंह,दिनेश चौधरी,रूद्र प्रताप सिंह रिशु,अजीत वर्मा,आशीष गुप्ता,राजेश पाण्डेय,लाल मोहम्मद,अंकित जैन,मसरूर खान,राजन यादव,धर्मवीर दूबे,मोहम्मद अहमद टीटू,नंद कुमार सोनकर,प्रदीप निषाद,अर्जुन सोनकर,मनीष सिंह,धर्मेन्द्र सिंह फास्टर,केसरी कुमार मिश्र,तेजबली पाण्डेय,परमानंद शुक्ला,राजेश चौधरी,बलराम रावत,प्रेम कुमार पाण्डेय,श्यामरती,शारदा देवी, कमलेश,सरोजा देवी,सूर्य कली,संजू,दुखना देवी,रूपा कुमारी,अंशू देवी,प्रहलाद मांझी,हौसला प्रसाद,उदय प्रताप सिंह,सुनील पाण्डेय,रितिक यादव,मुलायम यादव,अजीत,अभिषेक यादव,सुभाष,बृजेश यादव,राम सूरत कोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे