Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

किसानों की हत्या करने वाले बख्शे न जावे: सुरेश यादव

वासुदेव यादव 

अयोध्या। लखीमपुर में किसानों के ऊपर गाड़ी चला कर जो हत्या की गई हैं यह बहुत ही निंदनीय है। भाजपा सरकार के मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र ने बहुत ही निंदनीय कार्य किया है। प्रदर्शन कर रहे हैं अन्य देवता के ऊपर गाड़ी चढ़ा कर 10 लोगों की हत्या करवाई गई हैं। उक्त बातें प्रेस वार्ता के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता तिहुरा माझा के प्रधान प्रतिनिधि सुरेश यादव ने कही।

  श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों पर अत्याचार बढ़ गए हैं। किसान नौजवान छात्र सभी परेशान हैं। बेरोजगारी की बाढ़ आ गई। चारों ओर बेकारी फैली है। सांडो के आतंक से किसान परेशान हैं। भाजपा सरकार में गरीब जनता मर रही है। कोई सुनने वाला नहीं है। लखीमपुर की घटना एक बहुत बड़ा प्रकरण  व उदाहरण है। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं। अब 2022 में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की हत्या कराने वाली सरकार को किसान बख्शेंगे नहीं। आगामी चुनाव में जरूर  सबक सिखाएंगे।

  ज्ञात हो कि सुरेश यादव ने तिहुरा माझा गांव में बहुत ही अच्छे कार्य कराए हैं। जनता इनको सामाजिक कार्यकर्ता के नाम से जानती है। कोरोना काल में गरीबों जरूरतमंदों की उन्होंने भरपूर मदद की है। जिसकी सराहना आज भी लोग करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे