Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बहराइच:स्थानान्तरित सीआरओ को दी गयी भावभीनी विदाई।

 

सलमान असलम 

बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में वृहस्पतिवार को देर शाम आयोजित विदाई समारोह में निवर्तमान मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव को भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह व मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया। जबकि अपर जिलाधिकारी मनोज, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, नानपारा के राम आसरे वर्मा, कैसरगंज महेश कुमार कैथल, पयागपुर के कीर्ति प्रकाश भारती, मिहींपुरवा (मोतीपुर) के ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, अधि.अभि. विद्युत मुकेश बाबू सहित अन्य अधिकारियों व कलेक्ट्रेट कर्मियों ने ने भी माल्यार्पण कर श्री यादव को विदाई दी।

विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अनुशासी और सकारात्मक सोच रखने वाले अधिकारी श्री यादव ने अपने कार्यकाल में जनपद में कई महत्वपूर्ण कार्यो को बड़ी सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया है। मृदुलभाषी स्वभाव के कारण श्री यादव जनपद में काफी लोकप्रिय भी थे।

विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए निवर्तमान मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद बहराइच को वह हमेशा याद रखेंगे। जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में एक टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए उन्होंने सभी सहयोगी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की। विदाई समारोह का संचालन कलेक्ट्रेट कर्मी गुलाम अली शाह ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे