Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कैलाश बाग मंदिर में सजा माँ का दरबार एवं झांकी लोगों के आस्था का केंद्र

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। नगर में अलग अलग स्थानों पर चल रही माँ दुर्गा के पूजा पांडालों को रोचक ढंग से सजाया गया है। मौर्य नगर चौराहे पर जय मां दुर्गे शक्ति समिति द्वारा सजायी गयी मां दुर्गा की प्रतिमा व कैलाश बाग मंदिर में सजा माँ का दरबार एवं झांकी लोगों के लिए श्रद्धा का केन्द्र बनी हुई है।


 मौर्य नगर चौराहे पर मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा को राम विवाहोत्सव समिति द्वारा बनाये गए रामलीला भवन में स्थापित किया गया है। जिसमें लगाई गयी विशेष लाइटों के द्वारा मां के स्वरूप को क्षण प्रति क्षण अलग अलग रूपों में दिखाया जा रहा है। 


मां के इस अलौकिक दर्शन के लिए नगर ही नहीं दूर दराज से भी बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरूष श्रद्धालु आ रहे है।


इसके अलावा प्रतिदिन आरती व सतचण्डी पाठ होता है। समिति के अध्यक्ष बताते है कि वर्ष 1985 में यहां दुर्गा पूजा की शुरूआत हुई। 


इससे पहले यहां व्रिटिसकाल से ही रामलीला का मंचन होता रहा है। दशहरा के दिन यहां विशाल भंडारे का आयोजन होता है। यहां श्रद्धालुओं की प्रतिदिन भारी उमड़ती है। तथा पूरा नगर माँ के जयकारों से गूंज रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे