Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा: भाजपा विधायक ने निकाली तिरंगा यात्रा

बी पी त्रिपाठी

गोण्डा 2 अक्टूबर। विकासखंड रुपईडीह के कौड़िया बाजार में भाजपा विधायक बावन सिंह के नेतृत्व में गांधी व शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य पर तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों के बीच अमन व भाईचारे का संदेश दिया गया। उक्त कार्यक्रम कौड़िया बाजार में सम्पन्न हुआ, जहां भाजपा विधायक बावन सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कौड़िया बाजार में जनता इंटर कॉलेज होते हुए बड़हराजोत तक तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाईचारा व अमन का संदेश दिया गया। भाजपा विधायक ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सभी से महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के पद चिन्हों पर चलते हुए देश व समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश रायचंदानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देश व समाज के विकास में सक्रिय योगदान करने का संदेश दिया। उक्त अवसर पर भाजपा विधायक बावन सिंह के साथ राजेश रायचंदानी, कटरा बाजार प्रमुख भवानी भीख शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अनंतराम शुक्ला, नवनाथ शुक्ला, देवानंद शुक्ला, सांवली प्रसाद तिवारी, पंकज शुक्ला, ललित मिश्रा, घनश्याम मिश्रा, जनार्दन प्रसाद पांडेय, त्रिभुवन मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे