Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती: विधायक ने अभिषेक हीरो आटोमोबाइल्स का फीता काटकर किया उद्घाटन

सुनील उपाध्याय

बस्ती। विधानसभा क्षेत्र कप्तानगंज के वायरलेस चौराहे पर अनिल सिंह की हीरो एजेंसी अभिषेक आटोमोबाइल्स का उद्घाटन  शुभारंभ विधायक सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने  फीता काटकर किया।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि लोग स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं तो मैं बहुत खुश होता हूं. वह न सिर्फ समाज में आत्मनिर्भर बनते हैं. बल्कि, दर्जनों लोगों को रोजगार प्रदान करते है।


सब लोग अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अगर यह मुकाम हासिल कर पाएं तो हमारा समाज, कप्तानगंज क्षेत्र , राज्य, देश कैसे पीछे रहेगा।


इस मौके पर भोला निषाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कप्तानगंज,अभिषेक सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह सावित्री मैरेज हाल कप्तानगंज,हरिश्चन्द्र सिंह,सतीश सिंह,अंकित सिंह सहित लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे