Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है सरकार

सपा की आयोजित हुई महिला कार्यकर्ता जागरूकता अभियान

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित महिला कार्यकर्ता जागरूकता अभियान में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा पूर्व विधान परिषद सदस्य की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।


 जागरूकता अभियान को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार महिला विरोधी है। वक्ताओं ने कहा कि आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़खानी, जैसी घटनाएं घट रही है सरकार मौन है।


 उज्जवला योजना के नाम पर महिलाओं को छला गया। फ्री गैस सिलेंडर लेकर गैस के दाम बढ़ा दिए गए‌ और सब्सिडी भी बंद कर दी गयी। महिलाओं को सपा सरकार में पेंशन मिलती थी उसे भी बंद कर दिया गया। 102, 108 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा ध्वस्त हो गयी है। महिलाओं के प्रसव के समय 102 एंबुलेंस अखिलेश यादव द्वारा सुविधा दिया गया था और महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090, कन्या विद्याधन आदि जैसे बहुत से कार्य समाजवादी पार्टी की सरकार में किए गए जो पूरी तरीके से बंद कर दी गई है।


इस मौके पर महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार को आड़े हाथों  लेते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने   कानपुर में एक कुशवाहा महिला के साथ की गई अत्याचार का जिक्र करते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ महिलाओं का उत्पीड़न कर रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार मंहगाई,भ्रष्टाचार ,अपराध सहित हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को घर से बाहर निकलना पड़ेगा और बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकना है। 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर पुनः अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला सभा जिलाध्यक्ष महिमा गुप्ता व संचालन सपा नेत्री रूबीना बानो ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव,सपा नेत्री निधी यादव, पूर्व जिलापंचायत सदस्य सुषमा पाल, गीता यादव, जेबा फरीदी, रुबीना बानो, शबनम बानो, खुशबू, राज कुमारी सरोज, रीता देवी, संगीता देवी, सुनीता मिश्रा, सुमन मिश्रा, प्रेमा पटेल, रेनू सिंह, शबाना बानो, मीरा यादव, ऊषा कौशल, राजेश्वरी पटेल, मोनी, सोनम कपूर, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, पूर्व विधायक श्याद अली, जिला उपाध्यक्ष जगदीश मौर्या, इरशाद सिद्दीकी, मनीष पाल, इरफान खान, समीम खान, इन्द्रदेव तिवारी, बृजेश यादव, मीडिया प्रभारी वकार अहमद सहित आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे