Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा पहुंचे कांग्रेस प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

 


बी पी त्रिपाठी

गोंडा 26 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव/गोंडा जिला कांग्रेस प्रभारी कुलदीप चैधरी का प्रथम आगमन जिला कांग्रेस भवन गोंडा में आज हुआ। 


लखनऊ से प्रभारी श्री चौधरी के साथ आए उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरली एवं पिछड़ा विभाग के महासचिव अनिल का गोंडा सीमा पर चौपाल सागर के पास जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसी नेताओं ने श्री चौधरी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। 


कांग्रेस भवन सभागार में प्रदेश सचिव प्रभारी कुलदीप चैधरी ने संबोधित करते हुए सबसे पहले कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय लेते हुए धन्यवाद दिया और 2022 विधानसभा चुनाव को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस पार्टी की सरकार को स्थापित करने के लिए सभी से संकल्प लेने का आग्रह किया। 


प्रभारी ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों एवं उपस्थित कांग्रेसजनों से पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दिलाते हुए अलग-अलग बैठक की। 


सभी लोगों ने अपने सुझाव से प्रभारी को अवगत कराया। इस दौरान प्रभारी ने सबको आश्वस्त किया कि 2022 विधानसभा के चुनाव तक मुझे गोंडा कांग्रेस को मजबूत करने का जो दायित्व सौंपा गया है उसको शत-प्रतिशत हम सब मिलकर कामयाब करेंगे। 


बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की समीक्षा करते हुए सभी को प्रत्येक ब्लॉक में कांग्रेस को और मजबूत करने पर जोर देने का मंत्र दिया। 


बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता शिव कुमार दूबे ने किया। बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रफीक राहिनी ने नवनीत प्रभारी को साल भेंट किया और स्वागत किया। 


इस अवसर पर पीसीसी सदस्य प्रमोद मिश्रा, अरविंद सिंह, अरुण गौतम, त्रिलोकी नाथ तिवारी, डॉक्टर रघुपति त्रिपाठी, आवाज खान, सत्येंद्र दूबे, यूथ अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, महिला अध्यक्ष रामा कश्यप, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार पांण्डेय, किटी तिवारी, पूर्णिमा यादव, ओपी शर्मा, राम सिंगार, भारती बाबा, सैयद अब्दुल मुजीब, ज्ञान चंद श्रीवास्तव, जलील अहमद खान, राज बहादुर सिंह, बृज नारायण पांण्डेय, संत बक्स मिश्रा, मुन्नीलाल गौतम, पंचम राम, राम जनक वर्मा, मोबीन खान, प्रद्युम्न शुक्ल, हरिराम वर्मा, अनीश नाना, जंत्री प्रसाद, शहजादे मेवाती, खगेश कुमार चतुर्वेदी, राममूर्ति पाल एडवोकेट, सत्येंद्र तिवारी, विनोद प्रधान, अजीमुन्निसा, उत्कर्ष त्रिपाठी, दिलीप शुक्ला, ओम प्रकाश सोनकर, उत्तम मिश्रा, कुतुबुद्दीन खान डायमंड, विकास सिंह गांधी, निशक्तजन प्रकोष्ठ अनिल कुमार तिवारी, सुफियान खान, अंबुज दूबे, इमरान खान, सिराज अहमद, मोहम्मद अहमद फारुकी, सुधांशु मिश्रा, सैयद अब्दुल मजीद, प्रेम नारायण पांण्डेय, बेचन लाल, किरण मोरिया, मोहम्मद नाजिम, सरदार, मोहम्मद अफसर खान, सूरज सिंह, राम नारायण सिंह, मुन्ना बाबा, सिराज अहमद शब्बू, सलमानी, राममूर्ति पाल, एडवोकेट टीएन, फारुकी, खगेश चतुर्वेदी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे