Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:बच्चों ने रंगोली बनाकर किया कला कौशल का प्रदर्शन

प्रभात एकेडमी में आयोजित हुआ प्रतियोगिता

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। नगर क्षेत्र के अष्टभुजा नगर स्थित प्रभात एकेडमी में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों के मध्य किया गया।


यह प्रतियोगिता चार हाऊस के बीच हुआ, जिसमें नालन्दा, कौशांबी,तक्ष एवं विक्रयशिला शामिल रहे। प्रतियोगिता मैं विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगोली बनाकर अपने हुनर को प्रदर्शित किया।

बच्चों ने चावल फूल सहित विभिन्न प्रकार एवं रंगों की रंगोली बनाया।

जूनियर ग्रुप में आयुष, आयुष्मान, कुश, विराज, शंम्भुल, शुभि, वैश्णवी, श्रेया, श्रद्धा, अंशिका,स्नेहा, दीक्षा, आराध्या, प्रियांशी,आर्या, अस्मिता, आदिति, समृद्धि एवं हिमांशु तथा सीनियर ग्रुप से साक्षी, खुशी, यशी, वंशिका,स्वाति, अनमोल, अक्षय, आदित्य, युवराज, प्रज्ञा, जहरा रिजवी, वर्तिका, यशी त्रिपाठी,आराध्या, प्रतिमा आदि जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्र- छात्राओं ने आकर्षक व प्रेरक रंगोली बनाकर कला कौशल का प्रदर्शन किया। 


विद्यालय के प्रबंधक डॉ. प्रभात शर्मा ने बताया कि रंगोली हमारी सांस्कृतिक विरासत है। इसे आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे