Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:मजबूत न्याय प्रणाली में ही निहित है आजादी का अमृत:नीरज त्रिपाठी

आजादी के अमृत महोत्सव पर लालगंज तथा बभनपुर में हुआ विधिक साक्षरता के तहत व्याख्यान

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। जिले के लालगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को विधिक साक्षरता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 


विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर आयोजित विधिक साक्षरता को संबोधित करते हुए न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जरूरतमंदों को पूर्ण न्याय की उपलब्धता ही आजादी का सही मायने में अमृत है। 


उन्होंने छात्र छात्राओं से कार्यक्रम के जरिए सीधा संवाद करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के जरिए लोगों के मौलिक अधिकार के संरक्षण के बावत अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारियां प्रदान की। 



न्यायाधीश नीरज ने कहा कि आजादी का मूल सिद्वांत न्यायप्रिय समतापरक समाज की मजबूत स्थापना तथा लोगों के अधिकारों को संरक्षित करना है। विशिष्ट वक्ता रूरल बार एशोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने लोकतंत्र के मजबूत उपक्रम के तहत संविधान में मिले नागरिक अधिकारों पर प्रकाश डाला। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार जावेद अंसारी व संचालन कुलानुशासक डा0 अम्बिकेश त्रिपाठी ने किया। प्रारम्भ में महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 अमित सिंह ने संगोष्ठी के ध्येय पर प्रकाश डाला। 


इसके पूर्व लालगंज ब्लाक के बभनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में विधिक साक्षरता के तहत न्यायाधीश नीरज त्रिपाठी ने महिला अधिकारों के संरक्षण पर प्रकाश डाला। 


यहां कार्यक्रम का संयोजन समिति के पीएलबी निरंजन प्रकाश त्रिपाठी ने किया। पैनल अधिवक्ता एवं जेल विजिटर विश्वनाथ त्रिपाठी ने समिति के द्वारा कानूनी सहायता की जानकारियां ग्रामीणों को दी। 


ग्राम प्रधान सावित्री देवी ने अतिथियों का स्वागत किया। यहां संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश विशिष्ट अतिथि रहे। 


एडीओ सहकारिता नीलोत्पल सिंह ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, विनीत उपाध्याय, विकास यादव, चंद्रमौली सिंह, जगन्नाथ यादव, अंकुर पाण्डेय आदि रहे। 


कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं की उत्साह जनक भागीदारी भी दिखी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे