एस के शुक्ला
प्रतापगढ़। हॉकी इंडिया द्वारा भोपाल मध्यप्रदेश में आयोजित प्रथम सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2021 में अनवर हॉकी सोसाइटी के अमन खान विवेक एकेडमी वाराणसी के लिए खेल रहे थे।
बेल्हा पहुंचने पर खिलाड़ियों ने जहां भव्य स्वागत वहीं बस स्टेशन पर खिलाड़ियों को स्टेशन इंचार्ज उ0 प्र0 परिवहन निगम ज्वाला प्रसाद मिश्र एवं रोडवेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज शुक्ल ने पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया।
सोसाइटी अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी अनवर खान ने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं भेजा। इस अवसर पर पूर्व सभासद सिविल लाइन संतोष सिंह,शिवकुमार मिश्र वरिष्ठ लिपिक उ0प्र0 परिवहन निगम, गिरीश पाल सिंह,सुरेश पांडेय के अलावा अनवर हॉकी सोसाइटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ