Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:भाजपा किसान मोर्चा की चौपाल में क्षेत्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। भाजपा किसान मोर्चा की किशुनगंज बाजार में एक चौपाल का आयोजन किया गया। 


उक्त कार्यक्रम में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में केन्द्र सरकार एवं राज्य द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बगैर कोई जाति पाति की राजनीति करते हुए भाजपा सरकार कार्य कर रही है‌। 



सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के तहत हम और हमारी पार्टी काम कर रही है। इसी मुहिम के साथ भाजपा के कार्यकर्ता पुनः योगी को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। 


इस चौपाल मे क्षेत्र के कई किसान भाई एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। इसके पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष के नगर आगमन पर किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष सुनील दूबे के नेतृत्व में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रसाद का भव्य स्वागत किया। 


इस दौरान आशुतोष त्रिपाठी, विनोद मिश्र, दुर्गेश मिश्र मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा नगर, राहुल उमरबैश्य, के.के मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे। 


किसान चौपाल पहुंचने पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मिश्र महामंत्री विन्देश्वरी तिवारी ,पंकज मिश्र जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा,  विजय मिश्र मीटू प्रभारी सदर भाजपा किसान मोर्चा एवं समस्त मंडल की द्वारा बहुत ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे