Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधान रामचंद्र यादव के नेतृत्व में मुम्बई सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी का हुआ जोरदार स्वागत

वासुदेव यादव 

अयोध्या। मांझा बरहटा के लोकप्रिय प्रधान रामचंद्र यादव के नेतृत्व में आज शाम मुम्बई के सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी का अयोध्या आगमन पर सूर्या पैलेस निकट जोरदार स्वागत सम्मान किया गया।

   

इस दौरान प्रधान रामचंद्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की लहर चल रही है। ऐसे में अबू आजमी द्वारा परिवर्तन यात्रा निकाले जाने से यूपी के सोए हुए लोग व मतदाता जाग जाएंगे और समाजवादी पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।

 


 इस दौरान सपा नेता लड्डू लाल यादव, महंत आनंददास, सिकन्दर यादव, प्रभात यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और अबू आजमी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत सम्मान किए।


इससे पूर्व अयोध्या पहुंचे मुंबई सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने भाजपा को बताया भ्रष्टाचारी सरकार।अबू आजमी ने कहा। भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया।समाजवादी पार्टी पर आज तक कोई ऐसा आरोप नहीं लगा। 2012 से 2017 तक सपा ने किया विकास कार्य। विकास कार्य को देखते हुए जनता भाजपा को हटाकर अखिलेश को बनाएगी मुख्यमंत्री। भाजपा अब घबरा रही है। 


शाहरुख खान के बेटे को एनसीबी की गिरफ्तारी पर बोले अबू आजमी। कहा काम कम हो रहा पब्लीसिटी ज्यादा हो रही है। मुंबई में स्लम बस्तियों में भी होता है नशे का कारोबार होता है , लेकिन उनको पकड़ने से न्यूज़ नहीं बनती। न्यूज़ बनती है मुस्लिम शाहरुख खान के बेटे को पकड़ने से। 



युपी के मुसलमान सपा के साथ है। वोट कटवा के साथ नही हैं। 2022 में उत्तर प्रदेश में साइकिल ही चलेगी। सपा ने 2012 से 17 तक जो विकास कार्य किए हैं उसी को लेकर जनता सपा को देगी वोट। सपा का कार्यकाल मिसाल है विकास कार्य के लिए।गठबंधन पर बोले अबू आजमी। 


कहा छोटे दलों से हो सकते हैं गठबंधन। अखिलेश जी को जो सही लगेगा वही करेंगे।सपा के पास वोट बैंक पर्याप्त।गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ेगी।उत्तर प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकालने पर बोले अबू आजमी।कहा हमें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई मैं खुद ही कर रहा हूं भ्रमण।


 देश प्रदेश में अच्छे लोग ज्यादा है लेकिन चुप हैं। उन्हीं को जगाने आया हूं। जो पार्टी गांधीजी के हत्यारे को क्रांतिकारी कहती है। जो भाई भाई को लड़ा रहे हैं। गंगा जमुनी तहजीब को खत्म करना चाहते हैं। 


जिन लोगों ने गंगा जमुना में लाशें बहाई उनको उखाड़ फेंकना है इसीलिए उत्तर प्रदेश में कर रहा हूं भ्रमण-अबू आज़मी।परिवर्तन यात्रा लेकर अयोध्या पहुंचे हैं अबू आजमी। सपा कार्यालय पर हुआ आयोजन।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे