Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने करनैलगंज में किया स्वागत

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। शनिवार को हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा की अगुवाई में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने करनैलगंज बस स्टॉप चौराहे पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा किरन कमलेश तिवारी व  प्रदेश महासचिव गौरव गोस्वामी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।


 वह कटरा विधान सभा के सर्वांगपुर में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम/कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। वाहन से उतर कर राष्ट्रीय अध्यक्षा ने बड़े ही सरल भाव से कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न व हिन्दूओं के साथ अन्याय कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा। सौरभ पांडेय, संतोष तिवारी, दिनेश चौबे, गजराज सिंह, सम्मय पांडेय, प्रवीण सिंह, मंजीत सिंह, गुड़िया व नीतू चौबे आदि मौजूद थीं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे