Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:घर-घर व देवी मंदिरों में हुआ सिद्धिदात्री देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चन

मां चण्डिका धाम पर आयोजित भव्य कन्या भोज,शामिल हुए सदर विधायक

मां के दरबार में टेका मत्था क्षेत्र की जनता के कुशलता हेतु किया प्रार्थना

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र के अंतिम दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं ने मां भगवती के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।


नवरात्र का आखिरी दिन होने से नगर के बेल्हा देवी,बलीपुर दुर्गा मंदिर समेत देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। हवन-पूजन के साथ कन्या भोज का आयोजन किया गया। 


नवरात्र में उपवास कर रहे लोगों ने हवन व पूर्णाहुति के साथ उपवास समाप्त किया। रात्रि में दुर्गा पूजा पंडालों में भव्य महा आरती का आयोजन हुआ।


शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गा पूजा पंडालों में मां आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बे की मनोरम झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।


 जगह-जगह देवी भक्त श्रद्धा व आस्था के साथ माता रानी के दर्शन कर आरती की थाल सजा महाआरती में शामिल हुए। वही दूसरी शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक सजे पंडालों में माथा टेकने विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने भी पहुंचकर पूजन अर्चन किया।


संण्डवा चंण्डिका संवाददाता के अनुसार शारदीय नवरात्रि के नवमी पर मां चण्डिका धाम पर प्रत्येक वर्षों की भांति आयोजित होने वाले 1001 भव्य कन्या भोज के आयोजन के मौके पर हरिमंगल सिंह के आमंत्रण पर माता के दरबार पहुंचकर सदर विधायक राजकुमार पाल ने मां का पूजन अर्चन कर सदर विधानसभा क्षेत्र के जनता के कुशलता की कामना की।


 तदुपरांत  चण्डिका धाम में हरि मंगल सिंह एडवोकेट द्वारा 1001 कन्याओ को भोज के आयोजन में सदर विधायक राजकुमार पाल सम्मलित होकर कन्याओ को दक्षिणा दिया।


 इसके साथ ही मां चंडिका धाम परिसर में हो रहे सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण कर  अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर परमानन्द मिश्र,राम बहादुर पाल,राम आसरे पाल अजीत सिंह, सन्दीप,सुशील पाल सहित आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे