Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा हाउस दूसरी बार हाउस अरेस्ट

किसान व महिला विरोधी है प्रदेश सरकार

बी पी त्रिपाठी

गोंडा 7 अक्टूबर। जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस रमा कश्यप को पुलिस प्रशासन द्वारा गत बुधवार को एक बार पुनः घर में नजरबंद किया गया। इसके पहले सोमवार को भी लखीमपुर में प्रदर्शनकारी किसानों की हत्या की घटना का विरोध प्रदर्शन को रोकने की मंशा से उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया गया था।


गत बुधवार को स्टेशन रोड स्थित लोहिया धर्मशाला स्थित आवास पर आधा दर्जन महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों ने उनके घर पर डेरा डाल दिया और घर के रास्ते पर पहरा बैठा दिया गया। अपनी नजरबंदी का विरोध करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री कश्यप ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार किसान विरोधी है। 


किसान का विरोध कर कोई भी सरकार ज्यादा दिन सत्ता में नही रह सकती है। उन्होंने कहा कि  प्रदेश सरकार महिलाओं से डर रही है। सीतापुर में कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी सहित अन्य स्थानों पर स्थानीय महिला कार्यकर्ताओं सहित मुझे जनपद तीन दिनों से लगातार पुलिस प्रशासन द्वारा नजर रखी जा रही है।


 सरकार की नजर में  हम महिलाएं  आतंकवादी नजर आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लखीमपुर किसानों के ऊपर गोली चलाई जाती है और गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी जाती हैं। प्रशासन ऐसे अपराध को रोकने में अक्षम है। 


अपराधी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पा रही है और इस घटना का विरोध करने वाले  नेताओं  को दबाया जा रहा है। बिना कारण के मुझे हाउस अरेस्ट किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं इतने कमजोर नहीं है यह सरकार से कतई डरने और दबने वाली नहीं हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे