Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सरकार नाम बदलने में लगी है, जनता सरकार बदलना चाहती है: अबू आसिम आज़मी

वासुदेव यादव 

अयोध्या। समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने आज सोहावल स्थित समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा के स्वागत एवं जन संवाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार नाम बदल रही है और उत्तर प्रदेश की जनता सरकार बदलने की तैयारी कर चुकी है। 


श्री आजमी ने कहा कि यूपी में सपा की लहर है। अखिलेश यादव सीएम बनेंगे। यहाँ की जनता को अखिलेश यादव पसन्द है। हर वर्ग व धर्म के लोग सपा से जुड़ रहे है। आने वाला समय अब सपा का है। 


भाजपा ने केवल जाती तथा धर्म के नाम पर गंदी राजनीति की है। भाजपा नफरत व दंगा कराती है। झूठ व जुमले से जनता को ठगती है। यूपी की जनता भाजपा को अब नकार चुकी है। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीकापुर विधानसभा के पूर्व विधायक आनंदसेन यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में नौजवान, किसान सभी का शोषण हो रहा है। 


जबकि जिपस व लोकप्रिय सपा नेता अजय रावत ने नेता अबू आज़मी का स्वागत करते हुए कहा कि आपके आगमन से सपा को नई ऊर्जा मिली है। आपके मार्गदर्शन  में हम अयोध्या की पांचो सीटों पर जीत हाशिल करेंगे। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर तैयब खान एवं संचालन एजाज़ अहमद ने किया।

 

वही सपा अयोध्या जनपद कार्यालय पर भी स्वागत सम्मान आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव, पूर्व मंत्री पवन पांडेय आदि ने श्री आजमी का सभा करके स्वागत सम्मान किए।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे