Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भारत माता के जयकारों के साथ वंदे मातरम और राष्ट्रप्रेम की धुन से करनैलगंज हुआ गुंजायमान

रजनीश/ ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज नगर के संतोषी माता मंदिर से एक भव्य तिरंगा यात्रा शनिवार शाम को निकाली गई। जो करनैलगंज नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए करनैलगंज घंटाघर पहुंची। जहां तिरंगा यात्रा का जोरदार तरीके से स्वागत हुआ। भारत माता के जयकारों के साथ वंदे मातरम और राष्ट्रप्रेम की धुन से पूरा नगर गुंजायमान हुआ। 


नगर में इस तिरंगा यात्रा को लोगों द्वारा सराहा गया। इस यात्रा में सैकड़ों लोग पैदल एवं मोटरसाइकिल के साथ-साथ राष्ट्र भक्ति गीत गाते हुए चल रहे थे। यह यात्रा संतोषी माता मंदिर से निकलकर हुजूरपुर मोड़ होते हुए स्टेशन रोड, सर्बामाई स्थान से चौक घंटा घर पहुंची। जहां आदि शक्ति मां भवानी मंदिर पर यात्रा का स्वागत हुआ।


उसके बाद यात्रा को आगे रवाना कर दिया गया। यात्रा बस स्टॉप, मौर्य नगर चौराहा, सकरौरा चौराहा होते हुए देर शाम समाप्त की गई।


 यात्रा के साथ जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, मोहित पांडेय, श्रीराम सोनी, आशीष सोनी, कन्हैया लाल वर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष मोहित पाण्डेय, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्चित पाण्डेय, महामंत्री कन्हैया लाल वर्मा, भाजपा नेता अशोक सिंह, श्याम किशोर मिश्र, बृजेश मिश्र, चंदन गौड़ सहित भारी संख्या में लोग चल रहे थे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे