Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:लगातार दूसरी बार भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य बने भारत सिंह

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। तेज तर्रार नेता भरत सिंह को लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। इस पर सांसद गोण्डा कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया समेत तमाम नेताओं ने बधाई दी है।

      मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के कहोबा गांव निवासी भरत सिंह भाजपा में विभिन्न पदों पर रहकर कार्य कर चुके हैं। 


उन्हें सांगठनिक ढांचे का तानाबाना बुनने की अच्छी जानकारी होने के साथ ही कार्यकर्ताओं में काफी लोकप्रियता भी है। 

पिछले साल भरत सिंह को भाजपा जिला कार्यसमिति का सदस्य चुना गया था। आज उन्हें लगातार दूसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी गई। इस पर गोण्डा के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। 

जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप बमबम, वरिष्ठ पत्रकार ए. आर. उस्मानी, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद आर्य चंचल, सतीश मिश्रा, पिंकू सिंह, नाथूराम चौधरी आदि ने बधाई दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे